निचलौल: राजेंद्र प्रसाद ताराचंद पीजी कॉलेज में सेवा संकल्प अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक से शिक्षा जागरूकता
राजेंद्र प्रसाद ताराचंद पीजी कॉलेज के बीएड विभाग के छात्रों ने सेवा संकल्प अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर शिक्षा और साक्षरता के महत्व पर जोर दिया। यह कार्यक्रम ठूठीबारी, निचलौल तिराहा और मंडी परिसर जैसे सार्वजनिक स्थानों पर आयोजित हुआ, जहां लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्राचार्य सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।