कटनी नगर: रीठी क्षेत्र के बड़ागाँव में गाँव के दबंग द्वारा मुक्तिधाम की साढ़े चार एकड़ भूमि पर किया गया कब्जा, ग्रामीणों ने की शिकायत
रीठी थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़ा गांव नंबर-1 में गांव के दबंग द्वारा क्षेत्र में मुक्तिधाम की साढे चार एकड़ भूमि पर कब्जा किया गया है जिसकी शिकायत लेकर आज रविवार दोपहर 2:30 मिनट पर क्षेत्र के ग्रामीण कलेक्टर और एसपी कार्यालय पहुंचे थे जहां उन्होंने शिकायत कर इस भूमि को कब्जा मुक्त करने की मांग की।