गुना नगर: सिंगवासा चक के ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, बिजली न मिलने से कलेक्ट्रेट गेट पर बैठे, जमकर की नारेबाजी
गुना शहर से लगे सिंगवासा चक के ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट में बैठकर 23 जून दोपहर को जमकर नारेबाजी की। बोले, सालों से अंधेरे में रहने को मजबूर है बारिश में जहरीले कीड़े मकोड़े सांपों का डर रहता है कुछ लोग सर्पदंश का शिकार हो चुके। बिजली न होने से बच्चों की पढ़ाई बंद है रात में गांव अंधेरे का टापू बन जाता है। कई बार आवेदन दिए नही सुनी एक बार फिर गुहार लगाई है।