कायमगंज: गांव गढ़िया बबना में शॉर्ट सर्किट से घर में लगी आग, ₹10,000 की नगदी, फर्नीचर और कपड़े जलकर हुए राख
थाना नवाबगंज के गांव गढ़िया बबना निवासी वीर सिंह के घर में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई।आग घर की छत पर बने एक कमरे में लगी। जिससे कमरे में रखी लगभग ₹10000 की नगदी, फर्नीचर में कुर्सी,मेज और कपड़े सहित घरेलू सामान जल गया।आग की लपटे देखकर स्थानीय लोगों ने उसे बुझाने का प्रयास किया बिजली आपूर्ति जारी होने के कारण उन्हें परेशानी हुई बिजली घर फोन कर आपूर्ति बंद कराई।