दमोह आज शनिवार रात करीब 8 बजे तहसील ग्राउंड में आयोजित स्वदेशी मेले में भारतीय महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ी और विश्वकप विजेता टीम की सदस्य क्रांति गौड़ का आगमन हुआ। जहां उनका भव्य स्वागत किया गया। उनके आगमन पर हजारों की भीड़ ने तालियों की गूंज के बीच उनका अभिनंदन किया। इस दौरान सांसद राहुल सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम शिवहरे, डॉ सोनल राय मौजूद रही।