आगर में पालतु सूअर पकड़ने को लेकर हुए विवाद में मारपीट और तोड़फोड़ की घटना सामने आई है।फरियादी बिंदिया नरवाल उम्र 36 वर्ष, निवासी अयोध्या बस्ती ने पुलिस को बताया कि 23 नवंबर को आरोपी राहुल, अजय निवासी ताल रतलाम तथा सोनू, नाना और सोनू तंवर निवासी आगर उनके घर के पीछे बने बाड़े में घुसकर पालतु सूअर पकड़ने लगे।