रायबरेली: रायबरेली रिजर्व पुलिस लाइन में पुलिस स्मृति दिवस का आयोजन, शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई
सोमवार को रिजर्व पुलिस लाइन मे आयोजित कार्यक्रम पुलिस स्मृति दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। 21 अक्टूबर 1959 मे चीन के साथ हमारी सीमाओं की रक्षा करते हुए अपनी जान गवाने वाले सीआरपीएफ के जवानों के बलिदान को याद करते हुए जिले के एसपी, एडिशनल एसपी, क्षेत्राधिकारी एवं थाना अध्यक्षों व पुलिस कर्मियों के द्वारा श्रद्धांजली दी गई।