किशनगढ़ बास: पेहल में ज्वेलर्स से नकली सोना देकर ₹98 हजार की ठगी, दो बदमाश मंगलसूत्र और अंगूठी लेकर फरार, मामला दर्ज
Kishangarhbas, Alwar | Jun 4, 2026
खैरथल तिजारा जिले के पेहल गांव में एक ज्वेलर से नकली सोने के आभूषण देकर 98000 की ठगी की गई। पीड़ित ज्वेलर्स जितेंद्र सोनी ने गुरुवार शाम 6:00 बजे बताया कि दो युवकों ने उनकी दुकान से एक मंगलसूत्र और सोने की अंगूठी ली और उसके बदले में कुछ सोना दिया। उन्होंने 1,03,200 का माल खरीदा और करीब 98000 का नकली सोना वापस दे दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।