हुलासगंज: भतु बिगहा में नवदिवसीय महायज्ञ व राम कथा का भव्य शुभारंभ, गांव हुआ भक्तिमय
हुलासगंज प्रखंड के ग्राम भतू बिगहा में सोमवार को नवदिवसीय श्री नवाह पारायण महायज्ञ, राम चरित्र मानस कथा एवं शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा का संयुक्त शुभारंभ किया गया l कार्यक्रम में समाजसेवी बउआ गोप, रिपु यादव, मनोज यादव सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। मथुरा से आई कथा वाचिका राधा कुसुमलता व बाबा बलिराम दास जी के प्रवचनों से पूरा इलाके का माहौल भक्तिमय बना रहा।