स्याना: थाना बीबीनगर क्षेत्र के ग्राम ढकोली में पत्नी से झगड़ा कर रहे पति को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Siyana, Bulandshahr | Jun 19, 2026
थाना बीबीनगर क्षेत्र के ग्राम ढकोली में पत्नी से झगड़ा कर रहे पति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। शुक्रवार को थाना प्रभारी ने बताया कि ग्राम ढकोली निवासी नवनीत गांव में अपनी पत्नी से झगड़ा कर रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। बताया कि आरोपी के विरुद्ध शांति भंग की कार्रवाई की गई है।