कबड्डी भारत का महत्वपूर्ण खेल होने के बावजूद भी पाली मुख्यालय सहित जिले में एक भी इंडोर कबड्डी मैदान नहीं होने से यहां के खिलाड़ियों को मिट्टी के अंदर खेलने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है । इसे लेकर पाली जिला कबड्डी संघ व खिलाड़ियों ने पाली कलेक्ट्रेट पहुंच कर प्रदर्शन किया है एवं जिला कलेक्टर पाली को इंडोर स्टेडियम बनाने की मांग को लेकर ज्ञापन दिया है ।