जहानाबाद: साहोबीघा गांव से पुलिस ने फरार वारंटी को किया गिरफ्तार, भेजा जेल
बता दें कि काफी वक्त से एक वारंटी फरार चल रहा था। जिसको पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी का नाम रवि कुमार है जो मारपीट के मामले में फरार चल रहा था और सहोबीघा गांव से पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है। गुरुवार की दोपहर 3:00 बजे सदर अस्पताल में मेडिकल कराया गया और फिलहाल जेल भेज दिया गया है।