खेकड़ा: खेकड़ा में भारी बारिश से फसलें जलमग्न, धान, चारा और सब्जियां डूबीं, किसानों को लाखों के नुकसान की आशंका
खेकड़ा क्षेत्र में पिछले 24 से 48 घंटों से हो रही मूसलाधार बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। भारी वर्षा के कारण धान, हरे चारे और सब्जियों की फसलें पानी में डूब गई हैं। खेतों में कई-कई फुट तक पानी भर जाने से किसानों को लाखों के आर्थिक नुकसान की आशंका है। गांवों के खेतों में पानी भरने से फसलें पूरी तरह जलमग्न हो गई हैं। खेतों की मेड़ें और खाइयां भी टूट गई