सिसई: मेन रोड स्थित सिसई हेल्थ केयर हॉस्पिटल का विधायक ने किया फीता काटकर उद्घाटन
Sisai, Gumla | Aug 13, 2024 सिसई प्रखंड क्षेत्र के मेन रोड स्थित सिसई हेल्थ केयर हॉस्पिटल का सिसई विधायक जीगा सुसारण होरो ने फीता काटकर मंगलवार को उद्घाटन किया।मौके पर क्षेत्र के कई गणमान्य लोग भी उपस्थित थे। उद्घाटन के बाद विधायक और अन्य गणमान्य लोगों को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। विधायक ने बताया कि इस क्षेत्र के लोगों का कई गंभीर बीमारियों के इलाज स्थानीय स्तर पर होगा।