सिसई: प्रखंड के विभिन्न पंचायत में लगातार आ रहे हैं झारखंड मुख्यमंत्री मैया सम्मान योजना का आवेदन,कुल संख्या पहुंची 11996
Sisai, Gumla | Aug 12, 2024 सिसई प्रखंड क्षेत्र के ओलमुंडा,पंडरिया,रेड़वा,भदौली कुदरा,बोंडो,भुरसो समेत विभिन्न पंचायत के सचिवालय में झारखंड मुख्यमंत्री मैया सम्मान योजना का आवेदन जमा किया जा रहा है।आंगनवाड़ी सेविका 21 वर्ष से 50 वर्ष तक के बीच की महिलाओं से आवेदन और डॉक्यूमेंट लेकर पंचायत भवन तक आ रही है। जहां उनकी ऑनलाइन की प्रक्रिया की जा रही है।अभी तक कुल 11996 आवेदन आ चुके हैं।