सिसई: प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न चौक चौराहों में एनसीसी के छात्र-छात्राओं ने निकाला तिरंगा यात्रा
Sisai, Gumla | Aug 13, 2024 सिसई प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न चौकचौराहो में सिसई के बी. एन. जालान कॉलेज से एन. सी. सी. के छात्र-छात्राओं के द्वारा तिरंगा यात्रा निकला गया।जिसमें माघी बालिका उच्च विद्यालय, सिसई एवं कन्या मध्य विद्यालय, सिसई की छात्राएं एवं शिक्षकगण शामिल हुए। तिरंगे यात्रा में इसके अलावा क्षेत्र के कई गणमान्य लोग शामिल हुए और जमकर नारेबाजी भी की गई।