सिसई: प्रखंड मुख्यालय में झामुमो प्रखंड कमेटी ने कांग्रेस के गठबंधन धर्म नहीं पालन करने वाले आरोप को बताया बेबुनियाद
Sisai, Gumla | Aug 12, 2024 सिसई प्रखंड मुख्यालय में झामुमो प्रखंड कमिटी के द्वारा सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर लोकसभा चुनाव में झामुमो के द्वारा गठबंधन धर्म के पालन नहीं करने के आरोप को बेबुनियाद व बेतुका बताया। कांग्रेस जिला कमिटी सहित कांग्रेसी नेताओं का पुरजोर विरोध किया।इस दौरान झामुमो प्रखंड के कार्यकर्त्ताओं ने कांग्रेसियों के खुद के दम पर लोकसभा जीतने के दावे को मिथ्या बताया।