सोहागपुर: भीषण गर्मी में कलेक्टर के निर्देश पर नगर पालिका ने विभिन्न क्षेत्रों में सार्वजनिक प्याऊ केंद्र शुरू किए
नगर पालिका परिषद शहडोल क्षेत्र अंतर्गत नगर में भीषण गर्मी से राहत देने के लिए नगर पालिका परिषद ने विभिन्न स्थानों पर सार्वजनिक प्याऊ केंद्र शुरू किए हैं। कलेक्टर डॉ. केदार सिंह के निर्देशन और मुख्य नगर पालिका अधिकारी आशा भंडारी के मार्गदर्शन में जय स्तंभ चौक, बस स्टैंड, कलेक्ट्रेट सहित कई प्रमुख जगहों पर स्वच्छ व ठंडा पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है।