चायल: भरवारी के वार्ड 13 शैता में सड़क और नाली निर्माण की तैयारी, पालिकाध्यक्ष ने किया स्थलीय निरीक्षण
भरवारी (कौशाम्बी)। नगर पालिका परिषद भरवारी की अध्यक्ष कविता पासी ने रविवार शाम करीब पांच बजे वार्ड संख्या 13 (सैंता) में प्रस्तावित सड़क एवं नाली निर्माण कार्य से पूर्व स्थलीय निरीक्षण कर क्षेत्र का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्थानीय समस्याओं को देखा तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।