लातेहार: NHAI संघर्ष समिति लातेहार ने उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा, मुआवजे की मांग की
NHAI संघर्ष समिति लातेहार द्वारा बुधवार की दोपहर करीब डेढ़ बजे समाहरणालय पहुंच उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन सौंपकर एनएच-75 फोरलेन सड़क निर्माण कार्य में अधिग्रहित बंदोबस्त भूमि के रैयतों को मुआवजा भुगतान की मांग की है। ज्ञापन में ग्राम होटवाग और डूड़गी कला, पंचायत परसही के ग्रामीणों ने कहा कि उनकी बंदोबस्त भूमि अधिग्रहण की जा रही है।