भदोही: भदोही जिलाधिकारी विशाल सिंह ने क्रय केंद्र का किया औचक निरीक्षण
भदोही जिले में जिलाधिकारी विशाल सिंह ने क्रय केंद्र भदोही और भदोही प्रथम पर औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कृषकों से वार्ता की और केंद्र पर सभी व्यवस्थाएं पूर्ण होने पर संतुष्टि व्यक्त की।जिलाधिकारी ने केंद्र प्रभारी अनुपमा त्रिपाठी को धान क्रम में तेजी लाने और कृषकों को कोई असुविधा न होने का निर्देश दिया।