भदोही: सुरियावां में बाइक सवार ने वृद्ध को मारी टक्कर, हुई मौत
सुरियावां के कोतवाली क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हुआ, जहां एक तेज रफ्तार बाइक ने 75 वर्षीय वृद्ध गोलू राम गौतम को टक्कर मार दी। इस हादसे में वृद्ध की मौत हो गई। घटना की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। नगर के कौवापुर निवासी गोलू राम गौतम मंगलवार की शाम अपने घर से निकलकर सड़क पार कर रहे थे। इस बीच एक बाइक सवार ने उनको धक्का मार दिया।