भदोही: सुरियावां में गाजियाबाद से लौट रहे परिवार की नगदी सहित अटैची हुई चोरी
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सहोदरपुर निवासी अशोक कुमार गौतम की ट्रेन में नगदी और कपड़े से भरा बैग चोरी हो गया। वे अपने परिवार बच्चों के साथ सोमवार को गाजियाबाद से ट्रेन पर बैठे हैं। साढ़े तीन घंटे ट्रेन लेट थी। बादशाहपुर तक अटैची थी कोई चोरी कर लिया। मंगलवार को जब सुरियावां ट्रेन पहुंची तो प्लेटफार्म पर उन्होंने आप बीती बतायी।