होशंगाबाद नगर: नर्मदापुरम कृषि उपज मंडी के पास स्थित डबललॉक गोदाम में कलेक्टर के हस्तक्षेप के बाद किसानों को मिला खाद
नर्मदापुरम कृषि उपज मंडी के पास स्थित डबल लॉक गोदाम में शनिवार को खाद लेने पहुंचे किसानों को समय पर खाद नहीं मिलने से काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। घंटों तक खाद वितरण शुरू नहीं होने से किसानों में नाराजगी देखने को मिली। किसानों की परेशानी की जानकारी कलेक्टर तक पहुंचने पर उन्होंने तत्काल मामले का संज्ञान लिया और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये।