सुपौल: सुपौल में फर्जी दवा दुकान पर बड़ी कार्रवाई, 49 प्रकार की दवाएं जब्त
Supaul, Supaul | Feb 11, 2026 सुपौल जिले में अवैध रूप से संचालित फर्जी दवा दुकानों के खिलाफ प्रशासन ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। इसी क्रम में बुधवार को कोसी बांध क्षेत्र के पिपरा खुर्द वार्ड संख्या 4 स्थित अनिल कुमार शाह के नाम से संचालित एक फर्जी दवा दुकान पर छापामारी की गई। यह कार्रवाई प्राप्त शिकायत के आधार पर की गई। जहां खबर को आज बुधवार दोपहर 2:00 बजे खबर को कवरेज किया गया है।