सुपौल: लापता होने की घटनाओं से चिंता बढ़ी, पटेल चौक से 60 वर्षीय महेंद्र राम रहस्यमय ढंग से गायब
Supaul, Supaul | Feb 11, 2026 सुपौल जिला में लगातार लोगों के रहस्यमय तरीके से गायब होने की घटनाएं सामने आने से आम लोगों में दहशत का माहौल बन गया है। ताजा मामला सदर थाना क्षेत्र के पटेल चौक का है, जहां 5 फरवरी को दिन के करीब 1 बजे चाय पीने गए 60 वर्षीय महेंद्र राम अचानक लापता हो गए। काफी खोजबीन के बाद भी उनका कोई सुराग नहीं मिलने पर परिजनों ने सदर थाना में आवेदन देकर उनकी बरामदगी की गुहार