भाजपा के छत्तीसगढ़ प्रदेश संगठन ने सांगठनिक नियुक्तियां तेज कर दी है। इसी परिपेक्ष्य में बुधवार शाम 5 बजे चित्रकोट विधानसभा के पूर्व विधायक बैदूराम कश्यप को प्रदेश में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देते हुए उन्हें भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। बैदूराम कश्यप को प्रदेश मंत्री बनाए जाने पर उनके समर्थकों में हर्ष व्याप्त है।