पूर्णिया में निगरानी की कार्रवाई, राजस्व कर्मचारी को ₹40 हजार घूस लेते पकड़ा गया, महिला सहकर्मी भी गिरफ्तार
Purnea East, Purnia | Apr 17, 2026
पूर्णिया में निगरानी की टीम ने राजस्व कर्मचारी लाल बाबू रजक और महिला सहकर्मी रूमी कुंडू को 40 हजार रुपए घूस लेते हुए पकड़ा है। कार्रवाई के लिए निगरानी की 7 सदस्यीय टीम अंचल कार्यालय स्थित अभिलेखागार ऑफिस में पहुंचकर घुस लेने वाले बाबू रजक और रूमी जो की 3 साल से ज्यादा समय से पूर्णिया पूर्व के अंचल ऑफिस में पोस्टेड थे। निगरानी दोनों से पूछताछ कर रही है।