पूरनपुर: नगर के एक होटल के पास रात्रि गश्त में पुलिस ने तमंचा सहित आरोपी को दबोचा
पूरनपुर, कोतवाली पुलिस ने रात्रि गश्त के दौरान एक युवक को अवैध तमंचा और कारतूस सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक देर रात्रि एक होटल के पास एक पेड़ के नीचे संदिग्ध हालत में खड़े अनिल कुमार उर्फ नीलू दीक्षित निवासी ग्राम सबलपुर को पकड़ा गया। तलाशी लेने पर उसके पास से 315 बोर का एक अवैध तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा