बैतूल नगर: बैतूल: पत्नी के इनकार पर पति ने ससुराल में पेड़ से फांसी लगाकर की आत्महत्या, पोस्टमार्टम जारी
बैतूल जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ पत्नी के साथ घर लौटने से इनकार करने पर एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। यह मामला खेड़ली बाजार क्षेत्र का है। मृतक की पहचान परसराम पिता बाबुलाल मोरसे उम्र 40 निवासी कनारी थाना बिजादेही के रूप में हुई है। परसराम पेशे से मछुआरा था और बीते बुधवार 5 जनवरी को अपनी ससुराल खेड़ली बाजार आया था।