🔳डाइट कटनी में जनशिक्षकों के क्षमता संवर्धन प्रशिक्षण का प्रथम चरण संपन्न
🔳कटनी - कलेक्टर श्री आशीष तिवारी के निर्देशन में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) कटनी में जनशिक्षकों के पांच दिवसीय क्षमता संवर्धन प्रशिक्षण का प्रथम चरण सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस चरण में जिले के 43 जनशिक्षकों ने सहभागिता कर विभिन्न शैक्षणिक एवं प्रबंधन संबंधी विषयों पर प्रशिक्षण प्राप्त किया।
प्रशिक्षण के दौरान स्कूल मेंटरिंग, दीक्षा एवं स्वयं ऐप का प्रभावी उपयोग, टीम बिल्डिंग, अकादमिक नवाचार, इक्कीसवीं सदी के कौशल, आरपीडब्ल्यू एक्ट तथा प्रभावी स्कूल मॉनिटरिंग जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। प्राचार्य एम.पी. डुंगडुंग ने कलेक्टर श्री तिवारी द्वारा स्कूल शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में दिए गए निर्देशों के क्रियान्वयन हेतु डाइट की कार्ययोजना से प्रतिभागियों को अवगत कराया।
स्रोत समूह के सदस्य राजेन्द्र असाटी, राकेश सिननरकर, हेमंत सामल, गिरीश चंद्र मौर्य एवं पुष्पराज पटेल ने व्यावहारिक उदाहरणों एवं गतिविधियों के माध्यम से प्रशिक्षण को रोचक और प्रभावी बनाया। प्रशिक्षण के दौरान डीएलएड पाठ्यक्रम के छात्र-छात्राओं एवं जनशिक्षकों के समूह बनाकर पावर पॉइंट प्रस्तुतीकरण तैयार करने का अभ्यास कराया गया, जिससे वे आगामी बैठकों में इस कौशल का उपयोग कर सकेंगे।
इस अवसर पर सभी जन शिक्षा केंद्रों को कक्षा 6, 7 एवं 8 के लिए ई-मटेरियल फ्लेक्स के रूप में प्रदान किया गया, जिसे संबंधित केंद्र मुख्यालयों में प्रदर्शित किया जाएगा। जिला शिक्षा अधिकारी श्री सच्चिदानंद पांडे, डीपीसी श्री प्रेम नारायण तिवारी एवं सीमेट भोपाल से श्रीमती नीतू शर्मा ने प्रशिक्षण का अवलोकन कर इसकी गुणवत्ता एवं व्यवस्थाओं की सराहना की।
कार्यक्रम के समापन अवसर पर जनशिक्षकों को बेहतर कार्य निष्पादन के लिए शपथ दिलाई गई। प्रशिक्षण प्रभारी राजेन्द्र असाटी ने सभी प्रतिभागियों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
#JansamparkMP
#CMMadhyaPradesh
#DrMohanYadav51
#udaypratapmp
#jbpcommissioner
#katni
#कटनी
Katni, Madhya Pradesh | Jul 24, 2026