करपी: करपी थाना के पास लगा 200 केवीए का ट्रांसफार्मर
Karpi, Arwal | May 24, 2026 करपी थाना के निकट रविवार को शाम 4:00 बजे 200 केवीए का ट्रांसफार्मर लगाया गया। इसके पूर्व 100 केवीए का ट्रांसफार्मर लगाया गया था जो तुरंत जल गया। तीन दिनों से आसपास के लोग अंधेरे में थे। थाना में भी कार्य को निपटने में परेशानी हो रही थी। नया ट्रांसफार्मर लगने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।