चलकुशा : पलमा में कीचड़ जलजमाव और टूटी सड़क से ग्रामीण परेशान ,नहीं हो रहा समस्या का समाधान
कीचड़ जलजमाव और टूटी सड़क से ग्रामीण परेशान ,नहीं हो रहा समस्या का समाधान
चलकुशा : प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सेवाटांड पंचायत के पलमा गांव आज भी बुनियादी सुविधाओं के लिए जूझ रहा है। पंचायत भवन से मुस्लिम टोला होते हुए रागडीह स्कूल तक जाने वाली सड़क बदहाली की मिसाल बन गई है। बरसात आते ही यहां सड़क नहीं, दलदल दिखता है। गाड़ियां कीचड़ में फंस जाती हैं और स्कूली बच्चों को रोज़ जूते हाथ में लेकर निकलना पड़ता है। पैदल चलना भी अब जोखिम बन गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कुछ लोग अपने दरवाजे के सामने मिट्टी डालकर अतिक्रमण कर लेते हैं। इससे पानी की निकासी रुक जाती है और जलजमाव और बढ़ जाता है। जिससे सड़क भी पतली हो गई है | बीस सूत्री अध्यक्ष सलीम अंसारी के मुताबिक इस समस्या को कई बार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों तक पहुंचाया गया, पर नतीजा अब तक शून्य है।
उन�