महोबा: महोबा में हिट एंड रन, महिंद्रा एजेंसी के पास अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर, जिला अस्पताल में भर्ती
Mahoba, Mahoba | May 14, 2026 महोबा जनपद के थाना शहर कोतवाली क्षेत्र के महिंद्रा एजेंसी के पास अज्ञात चार पहिया वाहन ने बाइक सवार वृद्ध को जोरदार टक्कर मार दी और मौके से भाग निकला। हादसे में गांधीनगर निवासी 65 वर्षीय उपेंद्र कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की मदद से उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इमरजेंसी वार्ड में उनका उपचार चल रहा है।