गुना नगर: जोगी मोहल्ला: घर में घुसे नकाबपोश बदमाश, ₹2.5 लाख की NS पल्सर और ₹10 हजार नकद लेकर फरार
गुना के सिटी कोतवाली क्षेत्र के जोगी मोहल्ला में चार नकाबपोश बदमाशों ने एक घर में घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश ₹10 हजार नकद और करीब ₹2.5 लाख कीमत की NS 250 पल्सर मोटरसाइकिल चोरी कर ले गए। घटना 9 जून की रात करीब 3:30 बजे की बताई जा रही है। पीड़ित सुमित चंदेल की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।