सिकंदरा: सेंगुर नदी में मिले अज्ञात युवती के शव का मामला हत्या में तब्दील, पीएम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या की पुष्टि
मंगलपुर थाना क्षेत्र के नदी का पुरवा गांव के पास सेंगुर नदी में बीते 31 मई को लगभग 25 वर्षीय अज्ञात युवती का निर्वस्त्र शव मिलने के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने सनसनीखेज खुलासा किया है। रिपोर्ट में युवती की मौत गला दबाकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई है। घटना के दिन ग्रामीणों ने नदी में शव उतराता देखा था, जिसके बाद सूचना पर मंगलपुर पुलिस मौके पर पहुंची और