बख्शी का तालाब: बीकेटी में अंग्रेजी शराब की दुकान से लाखों की चोरी, चोरों ने CCTV और DVR भी ले गए
लखनऊ के बीकेटी थाना क्षेत्र स्थित चंद्रिका देवी रोड, भवानीपुर में कंपोजिट अंग्रेजी शराब की दुकान को चोरों ने निशाना बना लिया। दुकान मालिक मनीष कुमार जायसवाल के अनुसार 22 मई की रात अज्ञात चोर करीब 50 से 60 पेटी शराब चोरी कर ले गए। चोर दुकान के पीछे लगी लोहे की ग्रिल और ताला तोड़कर अंदर घुसे तथा जाते समय दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे और डीवीआर भी उठा ले गए।