गोंडा: भूमि विवाद को लेकर रामभरोस से पुरवा में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में 7 चोटिल,आठ के खिलाफ केस दर्ज
Gonda, Gonda | Feb 24, 2024 राम भरोसे पुरवा में दो पक्षों के बीच भूमि विवाद को लेकर मारपीट हो गई। जिसमें दोनों पक्षों के सात लोगों को चोटें आई हैं। दोनों ओर से आरोप प्रत्यारोप लगाते हुए शिकायत की गई है ।जिस पर पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ क्रॉस रिपोर्ट दर्ज किया है। एक पक्ष के जयसिंह व दूसरे पक्ष के महिपाल सिंह की ओर से भूमि विवाद को लेकर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी गई है।