बिशुनपुरा: एनजीटी की रोक के बावजूद रात में हो रही बालू ढुलाई, ग्रामीणों में आक्रोश
विशुनपुरा प्रखंड में रात्रि के समय अवैध बालू खनन और ढुलाई चर्चा का विषय बना हुआ है। ग्रामीणों का आरोप है कि 10 जून से एनजीटी के नियमानुसार नदी से बालू उठाव पर रोक के बावजूद रात के अंधेरे में दर्जनों ट्रैक्टरों से लगातार बालू की निकासी की जा रही है। शाम ढलते ही बालू लदे ट्रैक्टर गांव की सड़कों पर दौड़ने लगते हैं और यह सिलसिला देर रात से सुबह तक जारी रहता है।