मैनपुरी: भारतीय किसान क्रांति यूनियन के पदाधिकारियों ने जिला मुख्यालय पर किसानों की समस्याओं को लेकर किया प्रदर्शन
भारतीय किसान क्रांति यूनियन ने किसानों और आमजन की समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन। संगठन ने किसानों की फसलों पर MSP की कानूनी गारंटी, किसानों की कर्ज माफी, नहरों में समय पर पानी छोड़ने, आवारा पशुओं से फसलों की सुरक्षा और गन्ना किसानों का भुगतान 14 दिन के भीतर सुनिश्चित कराने की मांग उठाई।