घोरावल: संदिग्ध परिस्थितियों में रॉबर्ट्सगंज घोरावल रोड पर गिरा बाइक सवार, राहगीरों ने भेजा अस्पताल
घोरावल कोतवाली इलाके के रॉबर्ट्सगंज घोरावल रोड पर खरुआव ब्लॉक के पास सोमवार की रात 9:30 बजे संदिग्ध परिस्थितियों में एक बाइक सवार घायल अवस्था में सड़क पर गिरा मिला राहगीरों ने घायल बाइक सवार युवक को उसके परिजनों को सूचना देते हुए इलाज के लिए घोरावल CHC भेज दिया बताया जा रहा है की बाइक सवार युवक घोरावल बाजार से खीरीहटा गांव जा रहा था ।