कानपुर: रिमझिम इस्पात के तिलक नगर आवास से शुरू हुई रेड, पांचवे दिन भी जारी, 4 करोड़ कैश और सोने के बिस्किट मिले
रिमझिम इस्पात पर चल रही इनकम टैक्स की रेड सोमवार दोपहर 1:00 बजे पांचवें दिन भी जारी है। 50 से अधिक फर्जी कंपनियों के जरिए बड़े पैमाने पर कारोबार किया जा रहा था।अधिकारी नए दस्तावेजों को तलाशने में जुटे हैं।कंपनी और कारोबारी से जुड़े मुख्य लोग रेड के बीच भाग निकले हैं। 4 करोड़ कैश और सोने के बिस्किट भी मिले हैं।