कानपुर: नवाबगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत जीटी रोड पर कार में लगी आग, जलकर हुई खाक
नवाबगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत जीटी रोड पर चलती कार में सोमवार सुबह 11 बजे आग लगने से हड़कंप मच गया।देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया।आग से कार जलकर पूरी तरह खाक हो गई।थाना प्रभारी ने बताया मौके पर फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई थी लेकिन उसके पहले ही आग विकराल रूप ले चुकी थी।आग को बुझा दिया गया है।कोई जनहानि नहीं हुई है।आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।