पटना ग्रामीण: भूतनाथ रोड पर सब्जी खरीदते समय महिला से सोने की चेन और मंगलसूत्र की छिनतई, जांच में जुटी पुलिस
शनिवार की रात 9:30 बजे भूतनाथ रोड में स्कूटी सवार दो बदमाशों ने सब्जी खरीदने के दौरान एक महिला से सोने की चेन और मंगलसूत्र की छिनतई कर फरार हो गए। वहीं, थाने में शिकायत के बाद अगमकुआं थाने की पुलिस सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से अपराधियों की तलाश में जुट गई है।