मुज़फ्फरनगर: खेत में सिंचाई विवाद में रिश्तों का कत्ल, चचेरे भाई ने फावड़े से हत्या के बाद शव गन्ने के खेत में छिपाया
ककरौली थाना क्षेत्र के ग्राम सम्भलहैड़ा में सिंचाई विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। खेत में पानी चलाने को लेकर हुए झगड़े में चचेरे भाई लोकेश ने फावड़े से हमला कर चरण सिंह की हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी ने शव को गन्ने के खेत में छिपा दिया। अगले दिन शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या में इस्तेमाल फावड़ा बरामद कर लिया है।