लखीमपुर: छेड़छाड़ करने के मामले में एंटी रोमियो अभियान के तहत पुलिस ने एक आरोपी को ओयल मेढक मंदिर से किया गिरफ्तार
एंटी रोमियो अभियान के तहत सोमवार को थाना खीरी की ओयल चौकी पुलिस ने छेड़छाड़ करने के मामले में ओयल मेढक मंदिर से वासिल अंसारी नाम के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस की गिरफ्त में आया आरोपी मंदिर परिसर में युवती के साथ छेड़छाड़ कर रहा था। मौजूद लोगों ने मामले की शिकायत ओयल चौकी पुलिस से की मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।