लखीमपुर: सदर तहसील में व्याप्त भ्रष्टाचार को लेकर लखीमपुर तहसील बार एसोसिएशन के बैनर तले अधिवक्ताओं ने डीएम को सौंपा ज्ञापन
सदर तहसील में व्याप्त भ्रष्टाचार को लेकर आज लखीमपुर तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अवधेश कुमार त्रिवेदी व मंत्री यज्ञ प्रकाश त्रिवेदी के नेतृत्व में आक्रोशित अधिवक्ताओं ने नारेबाजी कर डीएम को ज्ञापन सौंपा है। दिए गए ज्ञापन में बताया गया है कि एसडीएम सदर के न्यायालय में वाद पत्रावलियों में बहस हो जाने के बाद भी लंबे समय तक उनमें आदेश पारित नहीं किए जाते है।