कोडरमा: झुमरी तिलैया के नेशनल हाईवे की सर्विस रोड किनारे अधूरी नाली निर्माण से सर्विस रोड बदहाल, बारिश में राहगीर परेशान
झुमरी तिलैया शहर के सुभाष चौक से महाराणा प्रताप चौक तक नेशनल हाईवे की सर्विस रोड किनारे बन रही आरसीसी नाली का निर्माण कार्य बीच में ही बंद होने से स्थानीय लोगों और राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मानसून के बीच अधूरा निर्माण और सड़क पर छोड़ी गई मिट्टी के कारण मार्ग की स्थिति बेहद खराब हो गई है।स्थानीय