धामपुर: स्योहारा थाने के बाहर दो पक्षों के बीच लात-घुसे चले, मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
Dhampur, Bijnor | May 23, 2026 शनिवार की दोपहर करीब 1:00 मिली जानकारी के मुताबिक स्योहारा थाने में वाल्मीकि समाज के दो पक्ष अपनी-अपनी शिकायत लेकर पहुंचे थे। बताया जाता है कि थाने के गेट के बाहर दोनों पक्षों में मामूली कहा सुनी हो गई और मारपीट शुरू हो गई जिसका लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मारपीट में कई लोग घायल बताए जा रहे हैं।