चक्की: राइफल लाओ रे, सड़क तो आज बनकर रहेगी वाली जवही की विवादित सड़क बनकर तैयार, कल सांसद करेंगे उद्घाटन
Chakki, Buxar | Apr 13, 2026 जवही दीयर में रास्ता विवाद को लेकर पिछले एक हफ्ते से गहमागहमी के बाद मामले में नया मोड़ लिया है। विधायक शंभूनाथ सिंह यादव ने सोमवार की दोपहर 2 बजे बताया कि सड़क पूरी तरह बन गई है और मंगलवार को इस सड़क का सांसद सुधाकर सिंह उद्घाटन करेंगे। राइफल चलाने की बात को लेकर विधायक ने कहा कि सरकार ने मुझे राइफल का लाइसेंस इसी बात के लिए दिया है कि मेरी रक्षा हो सके।